सीटू के आह्वान पर कल बजेंगे खाली बर्तन
पंचकूला,19 अप्रैल (ट्रिन्यू)
भुखमरी से बचाने की मांग को लेकर मंगलवार को 12 बजे 10 मिनट के लिए प्रदेश में मजदूर और जरूरमंद परिवार खाली बर्तन बजाएंगे। मुख्य नारा होगा- राशन दो, सुरक्षा दो, आर्थिक मदद करो। मजदूर संगठन सीटू के आह्वान पर इस काम में बड़े पैमाने पर मजदूर, गरीब और जरूरतमंद लोग हिस्सेदारी करेंगे। घरों की छतों, बालकोनियों, पसारों, कार्यस्थलों, जहां भी गरीब ठहरे हुए हैं वहां उचित दूरी रखते हुए व लाॅकडाउन का पालन करते हुए इस आयोजन को सफल बनायेंगे।
सीटू जिला सचिव लच्छी राम ने कहा कि काम-धंधे बंद होने कारण गरीबों, मजदूरों के लिये भुखमरी की स्थिति बन गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने राहत देने की घोषणाएं की हैं, दावे भी किए जा रहे हैं परन्तु धरातल पर हालात बेहद खराब हैं। ईंट भट्ठों पर काम कर रहे मजदूरों के पास कोई राशन नहीं पंहुचा है। राज्य के अधिकतर जिलों में सूखे राशन की सप्लाई में केवल गुलाबी व खाकी कार्ड धारकों को छोड़ कोई राहत अभी किसी को नहीं मिली है। गावों-शहरों में हजारों की संख्या में, जिनके हरे कार्ड हैं, वे दयनीय हालत में हैं। शहरों में रह रहे प्रवासी व असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को न सरकार ने सूखा राशन पहुंचाया व न ही आर्थिक मदद की है। निर्माण के मजदूरों को भी ज्यादा राहत नहीं मिली है। स्वयंसेवी संस्थाओं ने शुरूआती दौर में मदद की परन्तु अब हालात खराब हैं।
जरूरतमंदों को 2 महीने का सूखा राशन देना, हर मजदूर व जरूरमंद परिवार को जो टैक्स दाता नहीं है उन्हें 7500 रूपये नगद राशि देना,जरूरी सेवाओं में लगे कच्चे कर्मचारियों जैसे आशा, आंगनवाड़ी, मिड डे मील वर्करों को 50 लाख रुपये का बीमा देने की मांग की।
The post सीटू के आह्वान पर कल बजेंगे खाली बर्तन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2yvLr2k
via Latest News in Hindi
0 Comments