जम्मू (एजेंसी) : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक निर्माणाधीन मकान ढहने से रविवार को 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दूरवर्ती धरमशाल गांव में देर रात करीब दो बजे मकान ढह गया जिससे एक कमरे में सो रहे 2 लोग उसमें फंस गए। उन्होंने बताया कि स्थानीय निवासियों ने तत्काल बचाव अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि मलबे में दबे मोहम्मद परवेज (30) और मंजूर हुसैन (28) को मृत पाया गया। बाद में पुलिस ने शवों को बाहर निकाला।

The post राजौरी में मकान ढहने से  2 लोगों की मौत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2KfuCv5
via Latest News in Hindi

0 Comments