3 हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति की अनुशंसा
नयी दिल्ली (एजेंसी) : सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश दीपंकर दत्ता को बांबे हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की अनुशंसा की है। चीफ जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता में कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश विश्वनाथ समद्दर को मेघालय हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की। कॉलेजियम ने मेघालय हाईकोर्ट के मौजूदा चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक को उड़ीसा हाईकोर्ट स्थानांतरित करने की सिफारिश की।
The post 3 हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति की अनुशंसा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3ahzXwo
via Latest News in Hindi
0 Comments