अनाज मंडी में सेनिटाइजेशन टनल का शुभारम्भ
अम्बाला शहर, 19 अप्रैल (हप्र)
विधायक असीम गोयल ने रविवार को शहर अनाज मंडी में मेरा आसमान एनजीओ द्वारा स्थापित सेनेटाइजेशन टनल का शुभारम्भ किया। मंडी में फसल बचने आने वाले किसान इस टनल में प्रवेश करके कोरोना संक्रमण के फैलाव से बच सकेंगे।
इसके बाद उन्होंने मंडी प्रधान और मार्केट कमेटी सचिव से गेहूं खरीद कार्य को लेकर की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी फसलों को बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जायेगी। इस दौरान विधायक असीम गोयल ने कहा कि 20 अप्रैल से गेहूं खरीद कार्य के चलते किसान और आढ़ती जो हिदायतें और सावधानियां बरतनी हैं उसकी अनुपालना करें।
The post अनाज मंडी में सेनिटाइजेशन टनल का शुभारम्भ appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2VD5jZ4
via Latest News in Hindi
0 Comments