सुशील मानव/ट्रिन्यू
चंडीगढ़, 8 अप्रैल
हरियाणा में लॉकडाउन के बावजूद दिन प्रतिदिन बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए डॉक्टरों ने सरकार से आईसीयू, आइसोलेशन के लिए बिस्तरों, वेंटीलेटर और सुरक्षा उपकरणों की संख्या बढ़ाने को कहा है ताकि यदि मामला गंभीर हो जाये तो स्थिति से निपटा जा सके। इनका कहना है कि इन उपकरणों की कमी ही नहीं, बल्कि प्रदेश के सिर्फ 7 प्रतिशत डॉक्टर और नर्सें ही जीवन रक्षक उपकरणों का प्रयोग कर पाने में सक्षम हैं। आईएमए हरियाणा के अध्यक्ष प्रभाकर शर्मा ने ऐसी आशंका जताई है साथ ही आईएमए ने स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को पूर्ण समर्थन देने की भी बात कही है।

The post कोरोना तैयार नहीं हरियाणा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2RoEWF0
via Latest News in Hindi

0 Comments