दारुल उलूम ने कहा- महामारी में लॉकडाउन मानना लाजमी
लखनऊ, 8 अप्रैल (एजेंसी)
देश के प्रमुख इस्लामी शिक्षण संस्थानों में शुमार दारुल उलूम देवबंद ने कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर घोषित लॉकडाउन के पालन को शरई लिहाज से भी जरूरी बताते हुए कहा है कि मौजूदा हालात में शब-ए-बारात में घरों में ही रहकर इबादत करना जरूरी है। दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी ने मुस्लिम कौम को लिखे खुले पत्र में कहा, ‘लॉकडाउन को मानना हर नागरिक का फर्ज है। महामारी से संबंधित शरीयत की हिदायत भी यही है। पैगम्बर मुहम्मद साहब की हदीस और हजरत उमर फारूक समेत तमाम सहाबा कराम के अमल से भी यही मार्गदर्शन मिलता है। तमाम मुसलमान पाबंदियों को मानें।’
The post दारुल उलूम ने कहा- महामारी में लॉकडाउन मानना लाजमी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/39YO61b
via Latest News in Hindi
0 Comments