सतलुज में गाड़ी गिरने से चालक की मौत, महिला डॉक्टर गम्भीर
रामपुर बुशहर, 23 अप्रैल (निस)
जनजातीय ज़िला किन्नौर के स्यासो खड्ढ के समीप एक गाड़ी के सतलुज में गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में बैठी महिला डॉक्टर गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल डॉक्टर को स्पिलो पीएचसी लाया गया है। किन्नौर पुलिस के अनुसार डॉ. तेनजिंग अंगमो लाहुल स्पीति ज़िला के क़ाज़ा उपमंडल के हंसा में धर्मशाला (कांगड़ा) से ज्वाइनिंग के लिए आ रही थी। टाटा गाड़ी जिसे शरब दोरजे चला रहे थे, किन्नौर के श्यासो खड्ड के पास अनियंत्रित हो कर सड़क से नीचे लुढ़क गई और सतलुज में जा गिरी। इस घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि डॉक्टर तेनजिंग अंगमो गम्भीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नही चल पाया है।
The post सतलुज में गाड़ी गिरने से चालक की मौत, महिला डॉक्टर गम्भीर appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3aACrWI
via Latest News in Hindi
0 Comments