शिमला, 23 अप्रैल (निस)
हिमाचल प्रदेश में कोरोना ने 4 दिन बाद फिर से दस्तक दे दी है। सिरमौर जिला के पांवटा साहिब के तारूवाला में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान और सिरमौर के उपायुक्त आर के पुरुथी ने इस व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। कोरोना पॉजिटिव यह व्यक्ति तब्लीगी जमात से संबंधित है और तारूवाला में पिछले काफी समय से क्वारंटाइन में था। इस व्यक्ति की पहली रिपोर्ट नेगेटिव आई थी लेकिन बीती रात आई दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव है।
इस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद इसे तुरंत बद्दी स्थित कोविड अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। यि व्यक्ति मूल रूप से बद्दी क्षेत्र का ही रहने वाला है और सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में एक मस्जिद में रह रहा था जहां से इसे क्वारंटाइन में भेजा गया था। यह व्यक्ति तब्लीगी जमात के मरकज से लौटा था। इस बीच प्रदेश में कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। इनमें से 17 मामले सक्रिय हैं। प्रदेश में कोरोना से लड़ाई जीतने वाले रोगियों की संख्या अब बढ़कर 18 हो चुकी है। इनमें से अधिकांश तब्लीगी जमात से संबंधित हैं। आरडी धीमान ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज शिमला में विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की तथा कोरोना वायरस की स्थिति का जायजा लिया।

The post 4 दिन बाद हिमाचल में कोरोना की फिर दस्तक appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2VQUjaJ
via Latest News in Hindi

0 Comments