हमीरपुर, 23 अप्रैल (निस)
कोरोना संक्रमित दो व्यक्तियों के मामले सामने आने के उपरांत अभी तक जिला से 534 नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए हैं, जिनमें से 462 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 14 नमूने रिपीट हुए हैं। अभी तक 58 नमूनों की रिपोर्ट आना शेष है। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने बृहस्पतिवार को बताया कि दोनों संक्रमित व्यक्तियों में वायरस के स्रोत तथा उनकी ट्रेवल हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है। अभी तक उनके प्राथमिक व द्वितयिक सम्पर्कों में 445 लोगों की जांच की जा चुकी है तथा नजदीकी परिजनों और सम्पर्कों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के उपरांत हमीरपुर व नादौन उपमंडल के कंटेनमेंट एवं बफर जोन में विशेष स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा इन क्षेत्रों में रहने वाले लगभग 55,461 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।

The post हमीरपुर जिला से भेजे गए 534 नमूनों में से 462 की रिपोर्ट नेगेटिव appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3eFqqma
via Latest News in Hindi

0 Comments