शिमला, 23 अप्रैल (निस)
हिमाचल प्रदेश में कोरोना महामारी से प्रभावकारी ढंग से निपटने के लिए राज्य सरकार त्रि-स्तरीय रणनीति अपनाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह बात आज शिमला में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद विभाग के कार्यों के आयोजित समीक्षा बैठक में कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना वायरस के नमूनों की जांच की क्षमता को बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से प्रभावित लोगों के उपचार के लिए तीन प्रकार के स्वास्थ्य संस्थानों की पहचान की जाएगी, जिनमें कोरोना के कोई लक्षण न दिखाई देने वाले कोरोना पीड़ित मरीजों को कोविड केयर केन्द्रों, कम लक्षण वाले लोगों को कोविड स्वास्थ्य केन्द्रों तथा कोविड के गंभीर रोगियों को चिन्हित कोविड अस्पतालों में रखा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पतालों में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण किट, माॅस्क तथा वेंटिलेटर इत्यादि की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि लॉकडाउन खत्म होने के उपरांत उत्पन्न होने वाली किसी भी संभावित स्थिति से साथ प्रभावशाली ढंग से निपटा जा सके।

 

The post कोरोना से निपटने को त्रि-स्तरीय रणनीति अपनाएगी सरकार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3cNaywl
via Latest News in Hindi

0 Comments