कपूरथला, 23 अप्रैल (निस)
कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने की मंशा से लगभग एक माह तक बंद रहे आरसीएफ कपूरथला में दोबारा उत्पादन शुरू हो गया है। आरसीएफ वर्कशाप में सबसे पहले आधे-अधूरे कोचों का निर्माण मुकम्मल किया जाएगा। आरसीएफ के महाप्रबंधक रवींद्र गुप्ता ने बताया कि रेल मंत्रालय व विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श के बाद आरसीएफ में उत्पादक शुरू करने का फैसला किया गया ताकि रेलवे के लक्ष्य की पूर्ति हो सके और आरसीएफ के कर्मचारियों के इंसेंटिव का भी नुकसान न हो। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते पहले चरण में 31 मार्च तक आरसीएफ में लाॅकडाउन करने का फैसला किया गया था जिसे बाद में 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया था। उसके बाद अगले आदेशों तक फैक्ट्री बंद रखने का फैसला लिया गया था। इस दौरान भी आरसीएफ प्रशासन व रेडिकाकर्मी ने अपनी अनूठी प्रतिभा का परिचय देते हुए बेहद किफायती वेंटिलेटर का निर्माण किया। इसके अलावा सेनेटाइजर भी तैयार किया। आरसीएफ में निर्मित मास्क भी गुणवत्ता पर खरे उतरे जिन्हें काफी मात्रा में रेलवे बोर्ड को भेजा गया।लगभग एक माह तक चले क‌र्फ्यू के दौरान आरसीएफ में तमाम आवश्यक सेवाओं को जारी रखने के लिए सेंट्रल कंट्रोल ग्रुप का गठन किया गया है।

” 23 अप्रैल से आरसीएफ में कोच निर्माण का काम शुरू हो गया है। इस दौरान फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। रोटेशन वाइज सिर्फ 33 फीसदी स्टाफ ही ड्यूटी पर आएगा और बाकी वर्क फ्राम होम करेंगे।
हरभजन लाल,
डिप्टी सीपीओ, आरसीएफ

The post एक माह से बंद आरसीएफ कपूरथला में दोबारा उत्पादन शुरू appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3cGYFI1
via Latest News in Hindi

0 Comments