800 ट्रक चालकों को खिलाया खाना
मंडी (निस) : कोरोना वायरस के खिलाफ छिड़ी जंग में स्वयंसेवियों की टीमें भी अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। सुंदरनगर क्षेत्र में भी एक ऐसे ही दोस्तों की टीम ने मिलकर एक मिसाल कायम की है। यह टीम प्रदेश में आवश्यक सामग्री लेकर आने-जाने वाले ट्रक चालकों को हर रोज दो समय का खाना खिला रही है और अब तक टीम 800 से अधिक ट्रक चालकों को खाना खिला चुकी है। टीम का जिम्मा संभालने वाले सुंदरनगर के नितिन शर्मा ने बताया कि बीते 27 मार्च से लेकर अभी तक 800 से अधिक चालकों को खाना खिलाया जा चुका है। इस कार्य के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर और सिंह सभा गुरुद्वारा बीबीएमबी कालोनी के साथ ही अधिशाषी अभियंता उमेश नायक का विशेष सहयोग रहा। इस कार्य नितिन शर्मा के दोस्तों प्रताप ठाकुर, गौरव धीमान, अक्षित शर्मा आदि का भी सहयोग रहा।
The post 800 ट्रक चालकों को खिलाया खाना appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3bzkM39
via Latest News in Hindi
0 Comments