मंडी (निस) : नेरचैक मेडिकल कालेज में चंबा के चौथे जमाती की रिपोर्ट भी नेगेटिव आ गई है। इसके अलावा चारों जमातियों के इलाज के दौरान कांटेक्ट में रहे डॉक्टरों के सैंपल भी नेगेटिव पाए गए हैं। मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ देवेंद्र शर्मा ने बताया कि सात अप्रैल को चंबा से नेरचैक मेडिकल कॉलेज में भेजे गए कोरोना पॉजिटिव चार लोगों में से अब चौथे के सैंपल की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। मेडिकल कॉलेज को कोविड-19 अस्पताल बनाया गया है। यहां डॉक्टरों और अन्य स्टाफ तीन शिफ्ट में काम कर रहे हैं। इनमें से कुछ डाक्टरों और स्टाफ का सात दिन का ड्यूटी पीरियड पूरा होने के बाद 14 दिन के लिए क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया है।

The post चंबा के चौथे जमाती की रिपोर्ट भी नेगेटिव appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2S1lJJV
via Latest News in Hindi

0 Comments