पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव अभी भले ही दूर है परंतु अभी से ही सभी दलों ने सीटों को लेकर दबाव बनाना प्रारंभ कर दिया है। इसी कड़ी में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को अपनी पार्टी के लिए 85 सीटों पर दावा ठोंक कर महागठबंधन में झंझट की संभावना बढ़ा दी है। मांझी की मौजूदगी में शुक्रवार को पार्टी के जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों एवं पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों एवं पार्टी नेताओं द्वारा जिलों में किए गए कार्यो और संगठन विस्तार की जानकारी दी।

from India TV: india Feed https://ift.tt/35DWUHX
via Latest News in Hindi

0 Comments