जानिए, सेब से होने वाले फायदों के बारे में

सेब में विटामिन और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, इसीलिए इसे गुणकारी फल माना जाता है। साथ ही ये हर तरह की बीमारी में हमें फायदा पहुंचाता है। सेब का सेवन आपको बेहतरीन फायदे होंगे। अगर आप रोजाना खाली पेट एक सेब खाते हैं तो आपको चिंता करने की कोई बात नहीं, क्योंकि सेब आपको बीमार होने से बचाता है। विटामिन-ए, विटामिन-ई, विटामिन-सी, जिंक और आयरन ये सभी पोषक तत्व सेब में पाए जाते है, तो जानते है सेब से होने वाले फायदों के बारे में।
खुबसूरत त्वचा :

धूप और प्रदूषण की वजह से त्वचा का रंग काला पड़ना और निखार कम होना आम बात है। सूरज की हानिकारक किरणें टैनिंग का कारण बनती हैं और प्रदूषण त्वचा पर ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को बढ़ाता है। इससे बचने के लिए आपको सेब खाने के फायदे हो सकते हैं। इसमें विटामिन-सी पाया जाता है, जो एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। यह सूर्य की हानिकारक किरणों से त्वचा का बचाव कर टैनिंग के प्रभाव को कम कर चेहरे का रंग साफ करने में मदद कर सकता है।
कैंसर में कारगर :

शोध में पाया गया है कि कैंसर से लड़ने में भी सेब खाने के फायदे देखे गए है। सेब के गुण आपको एक नहीं, बल्कि कई तरह के कैंसर से बचा सकते है। इनमें प्रोस्टेट, लंग्स और ओवरी कैंसर के साथ एसोफैगस, कोलन और ब्रेस्ट कैंसर भी शामिल है। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं और कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते है और शरीर में डिटॉक्सिफाइंग एंजाइम को बढ़ाने का काम करते है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाए :

सेब के फायदे और गुण आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए सहायक हो सकते है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते है, जो आपके शरीर को ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस के दुष्प्रभावों से बचाते है। इसके अलावा इसमें एंटी-प्रोलाइफरेटिव गुण होते है, जो कोशिकाओं को क्षति से बचा कर प्रतिरोधक क्षमता के लिए सहायक के रूप में काम करते है। इसके अलावा, सेब में फाइटोकेमिकल मौजूद होते है, जो इम्यून प्रतिक्रिया को रेगुलेट करने का काम करते है।
लीवर की सफाई करे :

सेब खाने के फायदे की बात करें, तो यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल कर आपके लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। सेब के एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर में डिटॉक्सिफाई एंजाइम का प्रवाह बढ़ाते है। यही वजह है कि सुबह उठ कर एक सेब खाने की सलाह दी जाती है। इससे आपके लिवर को साफ करने में मदद मिलती है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2TeaSNW
via Latest News in Hindi
0 Comments