PM मोदी की बंगाल यात्रा, राष्ट्र को समर्पित करेंगे चार धरोहर, ममता बनर्जी के साथ साझा कर सकते हैं मंच
नई दिल्ली/कोलकाता: प्रधानमंत्री मोदी आज से कोलकाता के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे । इस दौरान उनका कोलकाता बंदरगाह ट्रस्ट की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित समारोह में शामिल होने और धरोहर इमारतों को राष्ट्र को समर्पित करने का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, शनिवार को प्रधानमंत्री कोलकाता में चार धरोहर इमारतों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। बयान में कहा गया है कि इन इमारतों में पुराना करेंसी बिल्डिंग, बेल्वेदेरे हाउस, मेटकॉफ हाउस और विक्टोरिया मेमोरियल हाल शामिल है। वहीं, पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, रविवार को एक कार्यक्रम में पीएम मोदी और TMC प्रमुख तथा मुख्यामंत्री ममता बनर्जी मंच भी साझा कर सकते हैं। पीएम मोदी की इस बंगाल यात्रा से जुड़ी लाइव जानकारी आप नीचे पढ़ सकते हैं।from India TV: india Feed https://ift.tt/35G8iDc
via Latest News in Hindi
0 Comments