कोटा में फंसे विद्यार्थियों को वापस लाएगी सरकार
फाइल फोटो
शिमला, 23 अप्रैल (निस)
आखिर हिमाचल सरकार भी अब राजस्थान के कोटा में फंसे हिमाचली विद्यार्थियों को वापस लाएगी। बृहस्पतिवार को इन बच्चों को वहां से लाने के निर्देश जारी किए गए और परिवहन निगम की 9 बसों में इन्हें वहां से लाया जाएगा। बताते हैं कि लॉकडाउन के बाद से कोटा में 100 से ज्यादा हिमाचली विद्यार्थी फंसे हुए हैं। परिवहन निगम की 9 बसें कल यहां से भेजी जाएंगी। हिमाचल पहुंचने पर इन विद्यार्थियों को क्वारंटाइन में रहना होगा। साथ ही इनके कोरोना के टेस्ट भी होंगे। टेस्ट में किसी के पाॅजिटिव पाए जाने की स्थिति में उन्हें अस्पतालों में भेजा जाएगा। बताते हैं कि अतिरिक्त आयुक्त परिवहन सुनील शर्मा के नेतृत्व में एक टीम कल एचआरटीसी की 9 बसों को लेकर कोटा के लिए रवाना होगी।
The post कोटा में फंसे विद्यार्थियों को वापस लाएगी सरकार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2KtOCdB
via Latest News in Hindi
0 Comments