रोहतक, 14 अप्रैल (निस)
सांपला स्थित रेनबसेरे में रहने वाले प्रवासियों ने घर जाने की जिद्द को लेकर मंगलवार को खूब हंगामा किया। जब उनसे घर जाने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि रोज रोज दाल, चावल, चपाती नहीं बल्कि चिकन व शराब चाहिए। बिना शराब के उन्हें नींद नहीं आ रही है। प्रवासी जाने लगे तो पुलिस ने जैसे तैसे रोका।
मंगलवार सुबह सांपला स्थित रेनबसेरा में रहने वाले करीब 40 मजदूर व महिलाओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे भोजन पर भी ऐतराज जताया और कहा कि रोज-रोज उन्हें दाल, चावल, चपाती दी जा रही है जबकि उन्हें चिकन व शराब भी चाहिए। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि यह संभव नहीं है लेकिन प्रवासी नहीं माने और बाद में अतिरिक्त पुलिस फोर्स को बुलाया गया। प्रवासियों ने कहा कि अब वे किसी कीमत पर यहां नहीं रुकेंगे। बाद में तहसीलदार व सांपला थाना प्रभारी कुलबीर सिंह मौके पर पहुंचे और प्रवासियों को समझाया।

बढ़ायी सुरक्षा
सांपला नगर पालिका के सचिव आशीष कुमार का कहना है कि हंगामे को लेकर नोडल अधिकारी को अवगत करा दिया गया है और पुलिस द्वारा सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। प्रवासियों के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखा जा रहा है और हर तीसरे दिन उनके स्वास्थ्य की जांच भी करवाई जा रही है। स्थिति को देखते हुए रेन बसेरे की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

The post दाल, चावल नहीं, चाहिए चिकन और शराब appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2z1Ixm4
via Latest News in Hindi

0 Comments