अमेरिका में 2200 मौत के साथ मरने वालों की संख्या 26000 के पार, दुनिया भर में 20 लाख लोग कोरोना से संक्रमित
दुनिया की महाशक्ति अमेरिका कोरोना वायरस से हारती दिखाई दे रही है। यहां पिछले 24 घंटों में 2200 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। इसके साथ ही अमेरिका में मौत का आंकड़ा 26000 के पार पहुंच गया है। गौरतलब है कि इनमें से 10000 से ज्यादा मौतें सिर्फ न्यूयॉर्क में हुई हैं। वहीं विश्वस्तर की बात करें तो दुनिया भर में संक्रमितों की संख्या 20 लाख के करीब पहुंच गई है। दुनिया भर में अब तक 126,603 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 51,608 लोग गंभीर रूप से बीमार हैं।
अमेरिका की बात करें तो यहां अब तक 613,886 लोग संक्रमित हो चुके हैं। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 2200 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही अमेरिका में मौत का आंकड़ा 26,047 पर पहुंच गया है। देश में इस समय 549,019 एक्टिव् केस हैं, जिसमें से 13,473 लोगों की हालत गंभीर है। अमेरिका में सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क है, जहां अब तक 203,123 लोग संक्रमित हो चुके हैं। अकेले इसी शहर में 10,834 मौत हो चुकी हैं। वहीं न्यूजर्सी में भी 2,805 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना वायरस से जुड़े आंकड़े प्रदान करने वाली वेबसाइट वर्डोमीटर के अनुसार दुनिया भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,998,109 पहुंच गई है, वहीं 126,603 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित इटली है, जहां 21,067 लोगों की जान गई है, स्पेन में 18,255 और फ्रांस में 15,729 लोगों की मौत हुई है। ब्रिटेन में भी 12,107 लोगों की मौत हो चुकी है।
from India TV: TopStory Feed https://ift.tt/3bcPq23
via Latest News in Hindi
0 Comments