नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (ट्रिन्यू)
वैज्ञानिकों ने देश के 4 राज्यों, केरल के अलावा हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी और तमिलनाडु में चमगादड़ों की 2 प्रजातियों, पिटरोपस एवं रोसेट्स, के नमूनों में ‘बैट कोरोना वायरस’ होने की पुष्टि की है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद की एक शोध के दौरान देश के 10 राज्यों से इन 2 प्रजातियों के नमूने लिए गए और इनमें से 25 कोरोना पाजिटिव पाए गए।
इन राज्याें में केरल, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी और तमिलनाडु के अलावा कर्नाटक, पंजाब, गुजरात, अोडिशा, तेलंगाना और चंडीगढ़ शामिल थे। परिषद के वैज्ञानिकों का कहना है कि यह कोरोना वायरस ‘कोविड-19 बीमारी’ के कोरोना वायरस ‘सार्स सीओवी2’ से मिलता जुलता हो सकता है। शोध का मकसद यह जानना था कि कोरोना वायरस के अलावा और कौन से अन्य वायरस चमगादड़ या अन्य जीवों में मौजूद हो सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि चमगादड़ें रैबीज, हैंड्रा, मारबर्ग, निपाह और इबोला वायरस के प्राकृतिक वाहक होते हैं। इनमें कोरोना वायरस भी रहता है जो कि इससे पहले अन्य एशियाई देशों के अलावा यूरोप, अफ्रीका, अमेरिका, आस्ट्रेलिया में भी पाया जा चुका है।

The post 4 राज्यों के चमगादड़ों में कोरोना वायरस appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2K5F4oP
via Latest News in Hindi

0 Comments