हाई अलर्ट पर चिड़ियाघर, पिंजरों में कैद हुए जानवर
चंडीगढ़, 8 अप्रैल (ट्रिन्यू)
हरियाणा के सभी चिड़ियाघर हाई-अलर्ट पर हैं। अमेरिका में एक बाघ के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद भारत सरकार भी हरकत में आ गई है। केंद्र सरकार के निर्देशों पर हरियाणा ने सभी चिड़ियाघर अलर्ट कर दिए हैं। सभी को सेनेटाइज करवाने का काम शुरू हो गया है। लॉकडाउन के चलते चिड़ियाघरों में पर्यटकों की एंट्री पहले से ही बैन है। अब सभी जानवरों को भी पिंजरों में कैद कर दिया है।
इतना ही नहीं, पिंजरों, चिड़ियाघरों के बाड़ों को भी सेनेटाइज करने का अभियान शुरू हो गया है। जानवरों में किसी प्रकार के संक्रमण की आशंका को ध्यान में रखते हुए मुख्यालय से सभी चिड़ियाघरों को एडवाइजरी जारी हुई है। प्रदेश के रोहतक, कुरुक्षेत्र के पिपली और भिवानी में चिड़ियाघर हैं। हिसार में डियर पार्क है तो भिवानी के कैरू और रेवाड़ी के झाबुआ में चिंकारा ब्रीडिंग सेंटर हैं। पिंजौर में गिद्ध प्रजनन केंद्र है।
केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई हिदायतें चिड़ियाघर के साथ-साथ इन केंद्रों पर भी लागू होंगी। प्रदेश के सभी वन्य जीव अभ्यारण, बर्ड सेंचुरी को भी अलर्ट किया गया है।
The post हाई अलर्ट पर चिड़ियाघर, पिंजरों में कैद हुए जानवर appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2XnljB8
via Latest News in Hindi
0 Comments