बबीता फौगाट और स्वरा भास्कर में छिड़ी जुबानी जंग
चरखी दादरी, 18 अप्रैल (निस)
कोरोना के लिए कथित तौर पर तबलीगी जमात को जिम्मेदार ठहराने वाले अंतर्राष्ट्रीय पहलवान बबीता फौगाट के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने बबीता से कुछ सवालों के जवाब मांगें हैं। हालांकि बबीता कहती हैं कि वे अपनी बात पर कायम हैं। स्वरा ने कुछ आंकड़े शेयर करके बबीता से उस पर टिप्पणी करने को कहा। इसके बाद बबीता ने उसी तरह से स्वरा को जवाब दिया। बता दें कि बबीता फौगाट ने 15 अप्रैल को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कोरोना फैलने के लिए तबलीगी जमात के लोगों को कथित जिम्मेदार ठहराते हुए देश को बचाने का आह्वान किया था। इस बयान के बाद जहां एक वर्ग बबीता के समर्थन में खड़ा हो गया तो दूसरा वर्ग विरोध कर रहा है। महाराष्ट्र में बबीता के खिलाफ विवादित बयान देने पर पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। बबीता फौगाट ने एक वीडियो शेयर करते हुए धमकी देने वाले लोगों को चेतावनी दी है। इसके बाद मामला बढ़ गया और सोशल मीडिया पर बहसबाजी शुरू हो गई। वहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी फौगाट का समर्थन किया है। बबीता ने कहा कि वह शिकायतों से डरने वाली नहीं।
The post बबीता फौगाट और स्वरा भास्कर में छिड़ी जुबानी जंग appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2VGhEfa
via Latest News in Hindi
0 Comments