फुकुशिमा में एक महीने तक रहेगी ओलंपिक मशाल
टोक्यो, 1 अप्रैल (एजेंसी)
ओलंपिक मशाल अप्रैल के आखिर तक जापान के फुकुशिमा में रहेगी। टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति ने बुधवार को फुकुशिमा में आधिकारिक ‘हैंडओवर समारोह’ का आयोजन किया। कोरोना वायरस के चलते लागू पाबंदियों को ध्यान में रखकर लोगों को इसके पास भीड़ लगाने की अनुमति नहीं है। ओलंपिक मशाल यूनान से 20 मार्च को यहां पहुंची और पिछले सप्ताह मशाल रिले फुकुशिमा से शुरू हुई थी। यह जापान का वह इलाका है जो भूकंप, सुनामी और परमाणु रिसाव की त्रासदी झेल चुका है। अब यहां से उसे देश में आगे भेजा जाता है या नहीं, इस पर अभी कोई निर्णय नहीं किया गया है।
The post फुकुशिमा में एक महीने तक रहेगी ओलंपिक मशाल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2xCewsh
via Latest News in Hindi
0 Comments