मार्सेली, 1 अप्रैल (एजेंसी)
मार्सेली फुटबाल क्लब के पूर्व अध्यक्ष पापे डियोफ का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे। डियोफ का जन्म चाड में हुआ था लेकिन उनके पास फ्रांस और सेनेगल की नागरिकता थी। उन्होंने 2005 से 2009 तक क्लब की मजबूत टीम तैयार करने में अहम भूमिका निभायी जिससे वह 2010 में लीग वन खिताब जीतने में सफल रही। उन्हें फ्रांस में कोविड-19 के उपचार के लिये मंगलवार को डकार से नीस के लिये रवाना होना था लेकिन इससे पहले उनकी सांसे थम गयीं।
पैट्रिक मैकनरो को कोरोना
वाशिंगटन : अमेरिकी डेविस कप टीम के पूर्व कप्तान पैट्रिक मैकनरो ने बताया कि वह कोरोना से संक्रमित हैं। 8 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन जॉन मैकनरों के छोटे भाई पैट्रिक मैकनरो ने कहा कि 10 दिन पहले लक्षण दिखने के बाद उन्होंने न्यूयार्क में परीक्षण करवाया था।

The post मार्सेली क्लब पूर्व अध्यक्ष डियोफ की कोरोना से मौत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2R6MoEG
via Latest News in Hindi

0 Comments