अम्बाला शहर (हप्र) : सरल पोर्टल के माध्यम से रेहड़ी फड़ी लगाने के लिए जारी सभी अनुमति पत्रों (पास) को प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से निरस्त कर दिया है। अब इच्छुक रेहड़ी फड़ी वालों को मार्केट कमेटी से यह पास बनवाने होंगे। कोरोना संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन अवधि में लोगों के घर द्वार पर फल सब्जी उपलब्ध करवाने के लिए करीब 700 रेहड़ी फड़ी वालों को अनुमति पत्र जारी किए गए थे जिनमें से अधिकांश मार्केट कमेटी द्वारा जारी किए गए थे। इसके बावजूद लगातार कई दिन बड़ी संख्या में रेहड़ी फड़ी वाले अनुमति पत्रों के लिए मार्केट कमेटी के चक्कर काटते रहे। इन लोगों का कहना था कि वे पिछले कई वर्ष से रेहड़ी पर सब्जी बेचने का काम कर रहे हैं लेकिन उन्हें पास नहीं दिए गए जबकि अनगिनत नए लोगों को यह अनुमति पत्र जारी कर दिए गए हैं। नगराधीश कपिल शर्मा ने बताया कि लॉक डाउन के तहत जिन रेहड़ी, फड़ी वालों ने सरल हरियाणा पोर्टल से पास इशू करवाए हैं, वह निरस्त हो गए हैं। उन्होंने बताया कि केवल मार्केट कमेटी द्वारा रेहड़ी फड़ी वालों के लिये जारी किए गए पास ही मान्य होंगे।

The post सरल पोर्टल से जारी रेहड़ी फड़ी पास निरस्त appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3bOBziC
via Latest News in Hindi

0 Comments