अंबाला सिटी में मंगलवार को कंटेनमैंट जोन रतनगढ़ और ठरवा गांव का दौरा करती डीसी और एसपी की टीम। -प्रदीप मैनी

अम्बाला शहर (हप्र) : जीएमसीएच सेक्टर-32 मेडिकल कालेज में रत्नगढ़ की रहने वाली महिला की हालत स्थिर बनी हुई है, वहीं पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन दोनों मरीजों की हालत स्थिर है। तब्लीगी जमात वाला केस पीजीआई चंडीगढ़ में अन्य किसी बीमारी के कारण उपचाराधीन है। कोरोना वायरस से संबंधित जिला में कुल 1729 सैंपल लिये जा चुके हैं। जिनमें से 1612 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 106 की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। जिले में कुल 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिनमें से 2 मरीजों की रिपोर्ट पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ से तथा एक मरीज की जीएमसीएच 32 मेडिकल कॉलेज से पॉजिटिव आई है। कंटेनमेंट जोन में 3 टीमों ने आज 1737 व्यक्तियों को स्क्रीन किया गया जिनमें से 3 के सैंपल लिए गए।

The post पीड़ित महिला की हालत जीएमसीएच-32 में स्थिर appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2zD3m7z
via Latest News in Hindi

0 Comments