अंबाला, 28 अप्रैल (निस)
पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जसबीर मलौर ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा एक साल के लिए नयी भर्तियों पर रोक लगाने का फैसला प्रदेश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है। उन्होंने सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जब एक साल तक प्रदेश में स्टाफ सेलेक्शन कमीशन को कोई काम ही नहीं करना तो इसे एक साल के लिये भंग कर देना चाहिये। जब प्रदेश का खजाना पहले ही खाली हो चुका है तो कमीशन पर करोड़ों रुपये का खर्च क्यों? मलौर ने कहा कि युवाओं से सरकारी नौकरी के फार्म भरवाकर करोड़ों रुपये इकट्ठा कर लिया जाता है। युवा दिन-रात मेहनत करके परीक्षा की तैयारी करता है लेकिन सरकार ने युवाओं की उम्मीदों पर पानी फेर दिया उन्होने कहा कि सरकार के सरकारी कर्मचारियों के डी.ए. व एल.टी.सी. पर रोक लगाने का फैसला विवेकहीन है।

The post ‘जब भर्ती नहीं तो एसएससी को भंग करे सरकार’ appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/35lVzHe
via Latest News in Hindi

0 Comments