वाशिंगटन, 15 अप्रैल (एजेंसी)
कोरोना वायरस संकट पर गैर जिम्मेदार तरीके से काम करने का आरोप लगाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को दी जाने वाली आर्थिक सहायता पर रोक लगाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक डब्ल्यूएचओ की भूमिका की समीक्षा नहीं हो जाती, तब तक यह रोक जारी रहेगी। ट्रंप का कहना है कि कोरोना के प्रकोप में अपना कर्तव्य निभाने में डब्ल्यूएचओ पूरी तरह नाकाम हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि चीन में जब यह वायरस फैला तो संयुक्त राष्ट्र की संस्था ने उसे छुपाने की कोशिश की और इसके लिए उसे जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। महामारी को लेकर व्हाइट हाउस में अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने कहा, ‘जब तक कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने व इससे निपटने में गंभीर कुप्रबंधन और इसे छुपाने में संस्था की भूमिका का आकलन करने के लिए समीक्षा की जा रही है, तब तक मैं अपने प्रशासन को डब्ल्यूएचओ की फंडिंग रोकने का निर्देश दे रहा हूं। हर कोई जानता है कि वहां क्या हुआ है।’ राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका के करदाता डब्ल्यूएचओ को सालाना 40 से 50 करोड़ डॉलर देते हैं, जबकि चीन सालाना तकरीबन 4 करोड़ डॉलर या उससे भी कम राशि देता है।
अभी संसाधन कम करने का समय नहीं : संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि अभी डब्ल्यूएचओ के संसाधन कम करने का समय नहीं है, क्योंकि यह संस्था कोरोना महामारी से लड़ रही है।

The post डोनाल्ड ट्रंप ने रोकी डब्ल्यूएचओ की फंडिंग appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2XLpHK2
via Latest News in Hindi

0 Comments