बर्लिन, 15 अप्रैल (एजेंसी)
जर्मन पुलिस ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के 5 संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये जर्मनी में अमेरिकी सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले की योजना बना रहे थे। ये सभी ताजिकिस्तान के नागरिक हैं। 4 संदिग्धों को बुधवार को विभिन्न अपार्टमेंट में छापा मार कर गिरफ्तार किया गया। एक अन्य ताजिक नागरिक को इससे पहले हिरासत में लिया गया था।
कार्लस्रुहे शहर के अभियोजकों ने बताया कि इन पांचों ने इस्लाम के आलोचक समझे जाने वाले लोगों पर भी कथित रूप से हमले की योजना बनाई थी। अभियोजकों ने कहा कि ये लोग 2019 में आईएस से जुड़े थे। गौरतलब है कि जर्मनी जिहादी संगठनों के निशाने पर है, क्योंकि यह इराक और सीरिया में आईएस के खिलाफ गठबंधन सेना में शामिल है तथा उसके सैनिक 2001 से अफगानिस्तान में भी तैनात रहे हैं।

The post जर्मनी में आईएस आतंकी के संदेह में 5 लोग गिरफ्तार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2wHx0rc
via Latest News in Hindi

0 Comments