बीबीएन, 19 अप्रैल (निस )
पड़ोसी राज्य हरियाणा के पिंजौर से होते हुए बद‍्दी के मखनूमाजरा स्थित एक फार्मा कंपनी में दो पहुंचे, जिसमें से एक ने ट्रक में लिफ्ट ली, जबकि दूसरा पैदल ही कंपनी पहुंच गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार लॉकडाउन के बावजूद पड़ोसी राज्य हरियाणा के पिंजौर से औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के मखनूमाजरा स्थित एक फार्मा कंपनी में पहुंचे दो कर्मचारी नीरज व अश्वनी कुमार का पता लगाने टीम कंपनी पहुंची, जहां पर कंपनी के एचआर प्रबंधक विकास यादव से पूछताछ करने पर पता चला कि कंपनी के डिप्टी मैनेजर नीरज अखोरी पुत्र स्व.एजी प्रसाद निवासी मकान नंबर-1495 शिव कालोनी पिंजौर व कंपनी के आफिसर अश्वनी कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी बरोट बिलासपुर फार्मा कंपनी पिंजौर से लॉकडाउन के दौरान अपनी फैक्टरी पहुंचे है।

The post हरियाणा से चोरी छिपे बद‍्दी पहुंचे दो लोग appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/34QbT2L
via Latest News in Hindi

0 Comments