अम्बाला शहर, 19 अप्रैल (हप्र)
लॉकडाउन के कारण जहां पूरे देश में स्कूल फीस व अन्य स्कूली शुल्कों को लेकर अभिभावकों, स्कूल संचालकों और सरकार के बीच द्वंद चल रहा है वहीं कई शिक्षण संस्थान चलाने वाले पीकेआर स्कूल प्रबंधक समिति के एक पूर्व प्रधान ने अपनी प्रबंधन समिति से बच्चों की कम से कम एक माह की फीस माफ करने का आग्रह किया है।
आज स्कूल के पूर्व प्रधान सतपाल जैन जेहलम वाले ने इस संबंध में वर्तमान प्रबंधक समिति प्रधान धर्मपाल जैन को एक पत्र लिखकर कहा है कि इस विषम परिस्थिति में जहां सारा देश कोरोना वायरस कोविड-19 से जंग लड़ रहा हैं, वहीं इसका असर सभी वर्ग के लोगों की आर्थिक स्थिति पर भी हो रहा है। ऐसे ही सभी वर्ग अम्बाला में जैन समाज की विभिन्न संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। इस संकट की घड़ी में जैन समाज को भी मानवता की भलाई के लिए सहयोग का हाथ आगे बढ़ाना चाहिए। साथ ही उन्होंने पीकेआर जैन हेल्थकेयर सेंटर व श्री महावीर जैन चैरिटेबल हॉस्पिटल को भी समाज सेवा के लिए सरकार की एडवाइजरी के अनुसार खोल देने की बात कही है। मालूम हो कि पीकेआर जैन प्रबंधक समिति शहर में करीब आधा दर्जन शिक्षण संस्थाएं चला रही है जिसमें हजारों छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं

The post पीकेआर जैन शिक्षण संस्थाओं में एक महीने की फीस करें माफ appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2VEW6zz
via Latest News in Hindi