चेतावनी के बाद सूने हुए शहर के पार्क
चंडीगढ़ के सेक्टर-39 स्थित अनाज मंडी में शुक्रवार को गेहूं की छंटाई करते मजदूर। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन नहीं हुआ जो घातक हो सकता है। -विक्की
रंजूं एेरी
चंडीगढ़, 17 अप्रैल (ट्रिन्यू)
कर्फ्यू के दौरान पार्कों में सुबह शाम सैर करने वाले अति विशिष्ठ व्यक्तियों को प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा से कड़ी चेतावनी मिलने के बाद अब सुबह की सैर करने वाले दिखाई नहीं दे रहे हैं। शाम को भी पार्कों में सैर के शौकीन अब दिखाई नहीं दे रहे हैं। प्रशासक ने इन्हें चेतावनी दी थी कि लाकडाउन में पार्कों में सैर करने वाले वीआईपी लोगों के नाम सार्वजनिक किए जायेंगे। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के नौकरशाहों के घर और पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीशों घर शहर के उत्तरी क्षेत्रों में स्थित हैं। शहर के नियमों का उल्लंघन करने वाले वीआईपी को संभालना पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा था। शुक्रवार सुबह सैर के शौक़ीनों का सबसे पसंदीदा रोज गार्डन सूना था। सुखना झील भी सुबह सैर करने वालों के कदमों की आहट की प्रतीक्षा कर रही थी।
चंडीगढ़ के सेक्टर 27/28 की डिवाइडिंग रोड पर पुलिस नाके पर लगा इंटरनेट वायरलैस कैमरा, जिसकी मदद से बैक आफिस में पुलिस अधिकारी नाके पर गतिविधियों पर नजर रखते हैं। -मनोज महाजन
कुछ दिन आम लोगों की तरह रह लें : महापौर
सैर के शौक़ीनों के बाद अब प्रशासन को महंगे खाद्य उत्पादों, विदेशी उत्पादों की फ़रमाइशों ने परेशान कर दिया है। शुक्रवार को महापौर राजबाला मलिक को इन्हें सोशल मीडिया पर समझाना पड़ा। महापौर ने ऐसे लोगों को संदेश दिया कि संकट की इस घड़ी में अगर कुछ दिन आम लोगों की तरह रह लें तो काम आसान हो जायेगा। कुछ लोग महंगे ऑलिव आयल, इटालियन और चीनी खाने से लेकर विदेशी सॉसेज, फ्रोजन फूड आदि की होम डिलीवरी की मांग कर रहे हैं।
प्रशासन ने सील किए रास्ते
केंद्र सरकार द्वारा चंडीगढ़ को हॉटस्पॉट घोषित करने के बाद अब शहर में एंट्री और एग्जिट प्वाइंट को चिन्हित किया जा रहा है। जिनसे आवश्यक सेवाएं दे रहे कर्मचारी और वाहन ही गुजर सकेंगे। बाकी सभी एंट्री प्वाइंट को सील किया जा रहा है। खासकर स्लम एरिया के आसपास सभी एंट्री व एग्जिट को बंद कर दिया गया है। पंचकूला सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन के सामने से मौलीजागरां एंट्री बंद कर दी गई है। अब पंचकूला की तरफ से मुख्य एंट्री हाउसिंग बोर्ड चौक से ही होगी। बाकी सभी एंट्री बंद कर दी गई हैं। हल्लोमाजरा, रामदरबार, सेक्टर-26 बापूधाम जैसे एरिया की एंट्री भी एक ही जगह से रखी गई है। चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा के भी बहुत से ऑफिस हैं। इसलिए आवाजाही को पूरी तरह से बाधित नहीं किया जा सकता। इसलिए प्रशासन एंट्री एग्जिट सुनिश्चित कर रहा है।
The post चेतावनी के बाद सूने हुए शहर के पार्क appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2xw9iyK
via Latest News in Hindi
0 Comments