संयुक्त राष्ट्र (एजेंसी) : कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में अन्य देशों की मदद करने वाले देशों को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सलाम किया है। भारत की तरफ से अन्य देशों को भेजी जा रही दवाओं और अन्य सामग्रियों के बारे में प्रतिक्रिया मांगे जाने पर गुतारेस के प्रवक्ता ने कहा, ‘वायरस के खिलाफ इस जंग में महासचिव एकजुटता का आह्वान करते हैं। जो भी देश अन्य देशों की मदद करने की स्थिति में है, उसे ऐसा करना चाहिए। हम उन देशों को सलाम करते हैं जो ऐसा कर रहे हैं।’ गौर हो कि हाल ही में भारत ने अमेरिका समेत कई देशों को कोरोना वायरस संक्रमण का संभावित उपचार मानी जा रही मलेरिया रोधी दवा हाइड्रॉक्सी क्लोरोक्वीन की आपूर्ति की है।

The post संयुक्त राष्ट्र ने सराहा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3cv2j7O
via Latest News in Hindi

0 Comments