अफगानिस्तान में अगवा कर 7 लोगों की हत्या
काबुल, 8 अप्रैल (एजेंसी)
अफगानिस्तान के उत्तरी बाख प्रांत में तालिबान ने 7 अफगान नागरिकों को मार डाला। स्थानीय पुलिस प्रमुख के अनुसार, आतंकवादियों ने मंगलवार दोपहर शोलगारा जिले में नागरिकों को अगवा कर मार डाला। यह हिंसा ऐसे समय में हुई है जब तालिबान ने कहा है कि अमेरिका के साथ उसका शांति समझौता टूटने के कगार पर आ गया है। इस बीच, कंधार के प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता ने बताया कि प्रांत के दमन जिले में मोर्टार का गोला गिरने से 3 बच्चे मारे गए और 5 गंभीर रूप से घायल हो गए। तालिबान ने दावा किया कि बच्चे अमेरिकी सेना के ड्रोन हमले में मारे गये। अमेरिकी सैन्य प्रवक्ता इससे इनकार किया।
The post अफगानिस्तान में अगवा कर 7 लोगों की हत्या appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3b6WaOM
via Latest News in Hindi
0 Comments