म्यूचुअल फंड कंपनियों को 50 हजार करोड़ का पैकेज
मुंबई, 27 अप्रैल (एजेंसी)
आरबीआई ने म्यूचुअल फंड कंपनियों को 50 हजार करोड़ रुपये का पैकेज दिया है। रिजर्व बैंक की ओर से यह घोषणा फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड कंपनी के अपनी 6 बांड योजनाओं को बंद करने के कुछ दिन बाद की गयी है। रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा कि बढ़ते आर्थिक दबाव से म्यूचुअल फंड कंपनियों को कुछ बांड योजनाओं को बंद करना पड़ा है। इसके और नुकसानदायक प्रभाव भी हो सकते हैं।
आरबीआई ने कहा कि म्यूचुअल फंड कंपनियों पर नकदी के दबाव को कम करने के लिए उन्हें 50 हजार करोड़ रुपये की विशेष नकदी सुविधा (ऋण सहायता) देने का निर्णय किया गया है। बैंक ने कहा कि वह हालात को लेकर सतर्क है।
The post म्यूचुअल फंड कंपनियों को 50 हजार करोड़ का पैकेज appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3aKisVR
via Latest News in Hindi
0 Comments