जम्मू (हप्र) : कश्‍मीर वादी के कुलगाम जिले के गुदुर इलाके में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को ढेर कर दिया है। इस मुठभेड़ में सेना का एक मेजर रैंक का अधिकारी भी गंभीर रूप से जख्‍मी हो गया। पुलिस ने बताया कि आज प्रात: देवसर एरिया में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू कर दी। खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने हुए फायरिंग शुरू कर दी। वहीं सुरक्षाबलों ने आतंकियों से समर्पण करने की बात कही बावजूद इसके आतंकियों की ओर से फायरिंग जारी रही। इसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई शुरू की।

The post कश्मीर में 4 आतंकी ढेर, सेना का मेजर जख्‍मी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3cUlFmX
via Latest News in Hindi

0 Comments