कई देश देने लगे लॉकडाउन में राहत
बीजिंग, 26 अप्रैल (एजेंसी)
कोरोना से प्रभावित स्पेन में लॉकडाउन के 44 दिन बाद पहली बार बच्चों ने घर से बाहर निकलकर खुली हवा में सांस ली। सरकार ने 14 साल तक के बच्चों को घर से निकलने की सशर्त इजाजत दी है। -एएफपी
दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। विश्व में महामारी से मरने वालों की संख्या 2 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। उधर, कई देशों ने अपने यहां लॉकडाउन में ढील देनी शुरू कर दी है। अमेरिका के कई राज्य और दुनियाभर के देशों ने आर्थिक गतिविधियां बहाल करने और बंद फिर से खोलने की दिशा में अलग-अलग रास्ते अख्तियार किए हैं। श्रीलंका ने दो तिहाई से अधिक क्षेत्र में महीनेभर से जारी कर्फ्यू में आंशिक ढील दी, लेकिन संक्रमण के 46 नए मामले सामने आते ही देशभर में सोमवार तक 24 घंटे का लॉडाउन लगा दिया।
चीन के शहर वुहान के अधिकारियों ने कहा कि सभी बड़ी निर्माण परियोजनाएं शुरू कर दी गयी हैं। अधिकारियों ने करीब ढाई महीने के लॉकडाउन के बाद फैक्ट्रियों में उत्पादन बहाल कर दिया है और अन्य आर्थिक गतिविधियां भी शुरू कर दी हैं। चीन में रविवार को संक्रमण के 11 नये मामले आए। हालांकिद्व मौत का कोई नया मामला नहीं आया।
यूरोप में इटली और फ्रांस के साथ स्पेन ने भी मई की शुरुआत में पाबंदियों में ढील की तैयारी शुरू कर दी है, लेकिन ब्रिटेन ने लॉकडाउन में किसी तरह के बदलाव की कोई योजना तैयार नहीं की है, जहां वायरस संक्रमण से मृतक संख्या 20 हजार पहुंच गयी है। हवाई के गवर्नर डेविड इगे ने लोगों के घरों में ही रहने और बाहर से आने वालों के अनिवार्य रूप से पृथक-वास में रहने के आदेश को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। कैलिफोर्निया में गर्मी बढ़ने के कारण कई लोग समुद्री तटों, गोल्फ कोर्स पर आ रहे हैं।
The post कई देश देने लगे लॉकडाउन में राहत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3bC8c34
via Latest News in Hindi
0 Comments