बैंक घोटाला डीएचएफएल के प्रवर्तक हिरासत में
नयी दिल्ली (एजेंसी) : सीबीआई ने यस बैंक घोटाले में डीएचएफएल के प्रवर्तक कपिल वधावन और आरकेडब्ल्यू डेवलपर्स के प्रवर्तक धीरज वधावन को महाबलेश्वर से हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट लेने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि वधावन बंधु यस बैंक के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी राणा कपूर एवं अन्य के खिलाफ रिश्वतखोरी के मामले में दर्ज सीबीआई की प्राथमिकी में आरोपी हैं।
The post बैंक घोटाला डीएचएफएल के प्रवर्तक हिरासत में appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2VHSA8S
via Latest News in Hindi
0 Comments