पुलिस पर हमला करने वाले 30 को भेजा जेल
अम्बाला शहर, 28 अप्रैल (हप्र)
एक कोरोना संदिग्ध के अंतिम संस्कार के समय कोरोना वारियर्स पर हमला करने वाले 30 लोगों को अंबाला पुलिस ने गिरफ्तार कर अंबाला शहर स्थित कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने इन सभी पर एपेडेमिक एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। बीते रोज तोपखाना की 72 वर्षीय कोरोना संदिग्ध माया देवी के अंतिम संस्कार को लेकर जमकर बवाल हुआ था। इस महिला काे रविवार शाम छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया था और सोमवार सुबह महिला का कोरोना का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। इसी दौरान बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया था। कोरोना संदिग्ध होने के कारण प्रशासन ने चंदपुरा गांव के श्मशान घाट में महिला को अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया जिसका विरोध करते हुए ग्रामीणों ने एंबुलेंस, पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों पर भी हमला कर दिया। इसमें एंबुलेंस कर्मी और पुलिसकर्मियों को चोटें आई थी। इसके बाद पुलिस को बल प्रयोग तक करना पड़ा था। पुलिस ने 30 लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जिनमे 3 महिलाएं भी शामिल थीं।
The post पुलिस पर हमला करने वाले 30 को भेजा जेल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3bOBr2C
via Latest News in Hindi
0 Comments