कोविड-19 फंड 2 लाख 24 हजार का अंशदान
बीबीएन, 28 अप्रैल (निस)
पंचकूला में मंगलवार को लोगों को केले बांटते पूर्व पार्षद हरेंद्र सैनी।
जिला कोविड-19 फंड के लिए मंगलवार को सोलन जिला के नालागढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत किरपालपुर, ग्राम पंचायत मलपुर, ग्राम पंचायत बैरछा, ग्राम पंचायत मितियां तथा ग्राम पंचायत क्यार कनैता के प्रधानों ने नालागढ़ में खंड विकास अधिकारी नालागढ़ राजकुमार को 02 लाख 24 हजार 200 रुपये की राशि के चैक भेंट किए। ग्राम पंचायत किरपालपुर के प्रधान गुरप्रताप सिंह ने 1 लाख 71 हजार रुपये, ग्राम पंचायत मलपुर के प्रधान पोला राम ने 21 हजार रुपये, ग्राम पंचायत बैरछा के प्रधान जोगिंद्र पाल ने 11 हजार रुपये, ग्राम पंचायत मितियां की प्रधान सुनीता देवी ने 11 हजार रुपये तथा ग्राम पंचायत क्यार कनैता की प्रधान गीता महाजन ने 10 हजार 200 रुपये का चैक भेंट किया।
सम्याचारक कमेटी ने दिए 11000
बीबीएन (निस) :सम्याचारक कमेटी किशनपुरा ने मुख्यमंत्री कोविड रिलीफ फंड में 11 हजार रुपये का अंशदान दिया है। यह राशि कमेटी के सदस्यों ने कमेटी के अध्यक्ष चन्ना किशनपुरिया व सुखवीर सैनी बलजीत नेगी की देखरेख में सौंपा। उन्होंने नालागढ के एसडीएम प्रशांत देष्टा को कमेटी की ओर 11 हजार रुपये का चैक सौंपा। उन्होने कहा कि हमारी कमेटी शहीदों व सम्याचारक को लेकर कई मेले आयोजित करती रहती है और देश समाज को भी अपना योगदान देती रहती है।
The post कोविड-19 फंड 2 लाख 24 हजार का अंशदान appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2zA0mZC
via Latest News in Hindi
0 Comments