1027 यात्रियों को रखा सर्विलांस पर, 140 का पीरियड पूरा
फरीदाबाद, 2 अप्रैल (हप्र)
फरीदाबाद की सबसेे बड़ी सब्जी मंडी में पसरा सन्नाटा। – हप्र
औद्योगिक नगरी में लॉक डाऊन के नौवें दिन पुलिस की रियायत सख्ती में तब्दील हो गई। नवरात्र समाप्त होने के साथ ही सुबह सवेरे चार बजे डबुआ कालोनी स्थित सब्जी मण्डी में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी व मण्डी सचिव पहुंच गए तथा आढ़तियों व मासाखोरों के अलावा आम व्यक्ति को सब्जी मण्डी में सब्जी खरीदने के लिए नहीं घुसने दिया। सुबह 10 बजे मण्डी को पूरी तरह से पुलिस ने खाली करवा दिया।
मण्डी सचिव विपिन यादव का कहना है कि आम जनता को सब्जी अपने घरों के निकट ही उपलब्ध होगी। सब्जी विक्रेताओं के पास बना दिए गए है। डबुआ सब्जी मण्डी में आम व्यक्ति के सब्जी खरीदने पर पूरी तरह से रोक है। उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि आज फरीदाबाद जिले में कोई भी व्यक्ति कोरोना से संक्रमित नहीं मिला। अब तक छह व्यक्ति ही पॉजीटिव पाए गए। जिनमें से एक ठीक होकर घर चली गई है।
जिला में अब तक 1027 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 140 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 887 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 1021 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 136 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 86 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 44 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 6 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं जिनमें से ठीक होने के बाद एक को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है तथा पांच अस्पताल में दाखिल हैं। वहीं विभिन्न क्षेत्र से आए जामतियों के सैम्पल टेस्ट के लिए भेज रखे हैं। इन पर स्वास्थ्य विभाग की विशेष नजर है।
The post 1027 यात्रियों को रखा सर्विलांस पर, 140 का पीरियड पूरा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2UBGrSf
via Latest News in Hindi
0 Comments