चंडीगढ़/पंचकूला, 15 मार्च (नस)
चंडीगढ़ में ऑनलाइन फ्रॉड के 3 मामले सामने आने के बाद साइबर सेल पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है। शिकायतकर्ताओं से अज्ञात जालसाज ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी की। यूटी पुलिस ने सेक्टर 21ए में रह रही नेहा ठाकुर, मनीमाजरा निवासी संजय सिंह और सेक्टर 47 निवासी नील कलम की शिकायतों पर केस दर्ज करने के बाद जांच साइबर सेल को सौंप दी।
जोमैटो से धोखाधड़ी : नेहा ठाकुर ने ऑनलाइन जोमेटो कंपनी पर धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए। शिकायत में उन्होंने बताया कि जोमेटो पर उन्होंने फूड प्रोडक्ट की बुकिंग की जिसकी कीमत करीब 14000 रुपये थी, लेकिन उन्हें प्रोडक्ट को कैंसिल करने के लिए एक फार्म दिया गया जिसे भरने के बाद अज्ञात आरोपी ने रुपये ठग लिए।
पेटीएम से ठगे 20,000
सेक्टर 47 में रह रहे नील कमल ने ओलेक्स पर बाइक खरीदने के लिए मालिक से सौदा किया लेकिन आरोपी 20 हजार रुपये ठगने के बाद फरार हो गया। ओलेक्स पर हुई इस ठगी के मामले में पुलिस अब आरोपी के अकाउंट की डिटेल खंगाल रही है। जांच में पता चला कि नील कमल को ओलेक्स पर एक बाइक पसंद आई। उसने बाइक के मालिक से संपर्क किया और दोनों के बीच सौदा 20000 रुपये में तय हुआ। नील कमल ने पुलिस को बताया कि आरोपी को उन्होंने पीटीएम से पेमेंट की। इसके बाद आरोपी बाइक बेचने के लिए उनके चक्कर कटवाने लगा। कुछ समय बाद आरोपी पैसे लेने के बाद फरार हो गया।
फर्जी वेबसाइट से ठगी
चंडीगढ़ में एक नामी कंपनी की मिलती-जुलती वेबसाइट पर गिफ्ट प्राइज का झांसा देकर शिकायतकर्ता के अकाउंट से 1,47,738 रुपये निकाल लिये गये। मनीमाजरा थाना पुलिस ने मोटर मार्केट में कर्मी संजय सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति पर धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज किया। संजय सिंह के मुताबिक उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति ने संपर्क किया और 599 रुपये की शॉपिंग करने पर गिफ्ट प्राइज देने का झांसा दिया। वह उनके झांसे में आ गया और गाढ़ी कमाई से हाथ धो बैठा।

The post ऑनलाइन धोखाधड़ी कर लगाया लाखों का चूना appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2QgVy0X
via Latest News in Hindi

0 Comments