ग्रामीणों ने प्रशासन और सांसद के खिलाफ किया प्रदर्शन
चंडीगढ़/पंचकूला, 15 मार्च (नस)
गांव दरिया में फैली गंदगी और अन्य मुद्दों से नाराज लोगों ने प्रशासन समेत चंडीगढ़ की सांसद किरण के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रदर्शन करते हुए सौतेला व्यवहार किए जाने के आरोप लगाए। लोगों ने कहा कि चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर द्वारा दो साल पहले दरिया गांव की सड़क का उद्घाटन किया गया था, लेकिन अभी तक आधी ही सड़क बनी है, वह भी पहली बरसात में ही धंसना शुरू हो गई। इस काम में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि कई जगहों पर खुलेआम गटर का बदबूदार पानी बह रहा है। गांववासियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है और लाल डोरे के बाहर हो रहे सौतेला व्यवहार से गांववासियों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारियों में बृजेश पान्डेय, सुनील सिंह, पूर्व पंच अजय पांडे, स्थानीय निवासी पूर्व पंच सतिंदर राय, भूषण तिवारी, मयंक कुमार समेत कई लोगों ने ऐलान किया कि यदि प्रशासन ने गांववासियों की समस्याओं को जल्द दूर नहीं किया तो वे सांसद किरण खेर और प्रशानस के दफ्तरों का घेराव करेंगे। इस मौके पर महिलाओं नर्मदा, कमलेश यादव, गंगा लाला, वीरेंद्र सिंह, राम, संजय कुमार, मृत्युन्जय पांडे और बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
The post ग्रामीणों ने प्रशासन और सांसद के खिलाफ किया प्रदर्शन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2wUmHzP
via Latest News in Hindi
0 Comments