बदमाशों ने बाप-बेटे पर किया हमला, केस दर्ज
चंडीगढ़/पंचकूला, 16 मार्च (नस)
सेक्टर 24 में सड़क के बीच में खड़े एक बाइक चालक से साइड मांगना कार में सवार बाप-बेटे को महंगा पड़ा। करीब आधा दर्जन बदमाशों ने कार पर ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया। गनीमत यह रही कि कार का सेंटर लॉक लगा होने की वजह से बदमाश दरवाजे नहीं खोल सके और दोनों की जान बच गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।
सेक्टर 24 निवासी राज जैकेब एक समाज सेवी हैं और परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह रात को कार में बेटे के साथ घर लौट रहे थे। सेक्टर की मेन रोड पर एक युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर खड़ा हुआ था और उसके साथ अन्य युवक भी खड़े थे। जैकेब के मुताबिक उन्होंने जब युवक से साइड मांगी तो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने गालीगलौच करते हुए ईंट-पत्थर उठा कर कार पर दे मारे। आरोपियों ने दरवाजे खोलने की भी कोशिश की लेकिन सेंटर लॉक होने के कारण दरवाजे नहीं खुले। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने भारी पत्थर उठा कर बोनट पर मारा जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में बैठे बेटे ने बदमाशों की वीडियो बना ली। पुलिस आरोपियों को पहचानने की कोशिश कर रही है।
The post बदमाशों ने बाप-बेटे पर किया हमला, केस दर्ज appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2QloS6m
via Latest News in Hindi
0 Comments