होंडा के बीएस-6 टूव्हीलर की बिक्री 5.5 लाख के पार
नयी दिल्ली, 16 मार्च (एजेंसी)
दोपहिया वाहन कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने अब तक बीएस-6 उत्सर्जन मानक वाले 5.5 लाख वाहनों की बिक्री की है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। देशभर में एक अप्रैल से बीएस-6 वाहनों की बिक्री अनिवार्य होगी। मौजूदा वक्त में कंपनी के एक्टिवा 125 एसपी, एक्टिवा 6जी, शाइन, यूनिकॉर्न और डियो मॉडल के बीएस-6 वाहन बाजार में उपलब्ध हैं।
The post होंडा के बीएस-6 टूव्हीलर की बिक्री 5.5 लाख के पार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Uc2oG3
via Latest News in Hindi
0 Comments