गुवाहाटी की लड़की से यूपी में बलात्कार
कानपुर, 16 मार्च (एजेंसी)
शहर के ग्वालटोली इलाके में 22 साल की एक लड़की के साथ 3 दिन तक कई लोगों ने उत्पीड़न और बलात्कार किया। पुलिस अधीक्षक पश्चिम अनिल कुमार ने बताया कि इस घटना की जानकारी तब लगी जब लड़की उस मकान से भाग निकली जहां उसे बंधक बनाकर रखा गया था। इस मामले में समीर अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सक्षम और मनोज के खिलाफ एफअाईआर दर्ज की गयी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने समीर, सक्षम, मनोज और एक अन्य इकबाल को सोमवार को पकड़ लिया जबकि मुख्य आरोपी मनोज फरार हो गया। पुलिस को लड़की ने बताया कि वह शुक्रवार को गुवाहाटी से लखनऊ होते हुये कानपुर एक इवेंट मैनजमेंट कार्यक्रम के बारे में अमित और समीर से बात करने आयी थी। वह इन दोनों से कुछ महीने पहले मिली थी। एसपी ने बताया कि लड़की को शनिवार को एक होटल में रखा गया और रविवार को ग्वालटोली के एक बंगले में लाया गया जहां उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया। मेडिकल परीक्षण में बलात्कार की पुष्टि हुई है।
The post गुवाहाटी की लड़की से यूपी में बलात्कार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/33mS16x
via Latest News in Hindi
0 Comments