नक्सली हमले में बीएसएफ जवान घायल
रायपुर, 16 मार्च (एजेंसी)
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में नक्सली हमले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का जवान घायल हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परतापुर थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण की सुरक्षा में बीएसएफ के 157वीं बटालियन के जवानों को महिला शिविर से रवाना किया गया था। दल जब मुसाघाट के करीब था तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया तथा गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में बीएसएफ का हवलदार कृपा शंकर घायल हो गया। वहीं नक्सली गोलीबारी के बाद सुरक्षा बलों के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की।
The post नक्सली हमले में बीएसएफ जवान घायल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2IUnLGO
via Latest News in Hindi
0 Comments