चंडीगढ़/पंचकूला, 16 मार्च (नस)
नगर निगम चंडीगढ़ द्वारा कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के बाद कई कर्मचारी संगठनों ने इस फैसले का विरोध किया है। सोमवार को सफाई कर्मचारी यूनियन, एमसी, चंडीगढ़ के बैनर तले कर्मचारियों ने रोष व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के प्रधान कृष्ण कुमार चड्ढा निगम अधिकारियों को विभागों से निकाले गए कर्मचारियों को वापस नौकरी पर लेने की मांग की। यूनियन के महासचिव ओमपाल सिंह चांवर ने बताया कि बैठक में कर्मचारियों ने निगम कर्मचारियों को घड़ी देकर निगरानी रखने संबंधी फैसले का विरोध किया। यूनियन ने मांग की कि जैसे अन्य कार्यालयों में बायोमेट्रिक हाजरी लगाई जाती है उसी प्रकार फील्ड कर्मचारियों की भी बायोमेट्रिक एटेंडेंट लगाई जाए। यदि निगम के ऐसा ना करने पर हर अधिकारी को भी घड़ी दी जाए।
चांवर ने कहा कि सफाई कर्मचारी यूनियन एमसी चंडीगढ़ लंबे समय से अपने कर्मचारियों के हित के लिए प्रशासन और निगम अधिकारियों को मांग पत्र दे चुकी है लेकिन निगम ने कर्मचारी की एक भी मांग मंजूर नहीं की है। उन्होंने बताया कि दैनिक भत्ता कर्मचारियों, मृतक कर्मचारी के आश्रित परिवारों के सदस्य को नौकरी देकर पक्का करने आदी मांगों को पूरा करने की मांग की है।

The post निगम के फैसले के विरोध में कर्मचारियों ने जताया रोष appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2WjRfpt
via Latest News in Hindi

0 Comments