राहुल का गेट एग्जाम में 25वां रैंक
चंडीगढ़, 16 मार्च (ट्रिन्यू)
पंजाब विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीच्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) के चौथे सेमेस्टर के राहुल अहलावत ने ग्रेजुएट एप्टीच्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) एग्जाम में देशभर में 25 वां रैंक हासिल किया है। राहुल ने आईआईटी दिल्ली द्वारा घोषित किये गये परिणाम के मुताबिक 100 में से 81.93 अंक लेकर आल इंडिया रैंक-25 हासिल किया है। राहुल को गेट एग्जाम में इस उपलब्धि के लिये 3000 का नकद पुरस्कार यूआईईटी के मैकेनिकल विभाग की ओर से दिये जाने का ऐलान किया गया है।
The post राहुल का गेट एग्जाम में 25वां रैंक appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2WhkZ66
via Latest News in Hindi
0 Comments