मास्क गायब, अस्पतालों में नहीं इंतजाम
रामपुर बुशहर, 20 मार्च (निस)
कोरोना वायरस को लेकर रामपुर बुशहर प्रशासन द्वारा एडवायजरी जारी की जा रही है लेकिन कोरोना से निपटने के पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। अस्पतालों और मेडिसन की दुकानों में मास्क उपलब्ध नहीं हैं। एक दवा विक्रेता ने बताया कि पांच रुपए में मिलने वाला मास्क अब थोक के भाव में 25 रुपए का मिल रहा है। बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानियों का रामपुर व आसपास आना जारी है। लोगों का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। खनेरी अस्पताल में बिना मास्क लोग जा रहे हैं। बड़े अस्पताल महात्मा गांधी चिकित्सा सेवाएं परिसर खनेरी में भी मास्क नहीं है। न हैन्ड वाॅश की सुविधा है और न ही शौचालय में सफाई की व्यवस्था है।
दिल्ली, चंडीगढ़ के लिए अब चुनींदा बसें
हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा रामपुर बुशहर से अंबाला, दिल्ली और चंडीगढ़ के रूटों को क्लब कर दिया गया है। बसों की संख्या घटा कर कम कर दी गई है। बसों को प्रदेश के बाहर भेजने की मनाही है। रामपुर से चंडीगढ़ और अन्य जगहों के लिए सवारियां भी काफी कम हैं जिसकी वजह से जम्मू रूट को नहीं भेजा गया।
पथ परिवहन निगम रामपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक गुरुबचन सिंह ने बताया कि लंबी दूरी की बसों को क्लब करके ही भेजा जा रहा है। अंबाला-सराहनपुर और चंडीगढ़ के लिए अब केवल एक ही कल बस सुबह जाएगी। रात्रि में चलने वाली कल्पा-चंडीगढ़ और रामपुर चंडीगढ़ को क्लब कर दिया गया है।
The post मास्क गायब, अस्पतालों में नहीं इंतजाम appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2J1um1V
via Latest News in Hindi
0 Comments